वनटांगिया 110 वर्षीय लक्ष्मीना से मिले मुख्यमंत्री योगी, हालचाल पूछकर भेंट किया उपहार

Gorakhpur Halchal

वनटांगिया गांव तिनकोनिया नंबर तीन में बुजुर्ग महिला से आत्मीय मुलाकात, दीपावली की दी शुभकामना

गोरखपुर। दीपावली के अवसर पर रविवार को वनटांगिया गांव तिनकोनिया नंबर तीन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव की 110 वर्षीय बुजुर्ग महिला लक्ष्मीना से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीयता के साथ बातचीत की, उनका हालचाल जाना और दीपावली के अवसर पर उपहार भेंट किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर लक्ष्मीना के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।

मुख्यमंत्री ने बुजुर्ग लक्ष्मीना से मुलाकात के दौरान उनके स्वास्थ्य और परिवार के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने उपहार देकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री का यह आत्मीय व्यवहार वहां मौजूद लोगों के लिए भी खास रहा। उम्र के इस पड़ाव पर पहुंच चुकी लक्ष्मीना के प्रति मुख्यमंत्री का सम्मान और स्नेह देखकर ग्रामीणों में प्रसन्नता रही।

वनटांगिया समुदाय के लोगों के साथ दीपावली मनाने की परंपरा के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्येक वर्ष तिनकोनिया नंबर तीन पहुंचते हैं।

इस दौरान वह ग्रामीणों के बीच समय बिताते हैं, बच्चों को उपहार देते हैं और बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम पूछते हैं। इस बार 110 वर्षीय लक्ष्मीना से उनकी मुलाकात दीपावली समारोह का विशेष आकर्षण रही।

मुख्यमंत्री की इस मुलाकात ने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक आत्मीयता का संदेश दिया। ग्रामीणों ने भी मुख्यमंत्री के इस स्नेहपूर्ण व्यवहार की सराहना किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *