समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जब से यह घोषणा किया है कि वह दिसंबर को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे।
तब से उनके प्रस्तावित अयोध्या दौरे की खबर सामने आने के बाद प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रामलला के दर्शन को लेकर चर्चा तेज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक विश्लेषकों की निगाहें टिकी हुई हैं। इस दौरान उनके कार्यक्रम, संभावित मुलाकातों और बयानों पर भी लोगों की नजर रहेगी।
हालांकि, दौरे के विस्तृत कार्यक्रम और अन्य गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि होने के बाद ही पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।
अब 12 दिसंबर पर टिकी निगाहें
अखिलेश यादव के अयोध्या पहुंचने और रामलला के दर्शन करने को लेकर राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
अब देखना होगा कि इस दौरे के दौरान सपा प्रमुख क्या संदेश देते हैं और इसका प्रदेश की राजनीति पर क्या प्रभाव पड़ता है।

