गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस लाइन में तैनात अश्व दल के 19 वर्षीय घोड़े ‘योद्धा’ का निधन की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
पुलिस लाइन परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) सहित पुलिस के अन्य अधिकारियों ने ‘योद्धा’ को श्रद्धांजलि अर्पित कर उसे भावभीनी विदाई दिया है।
जानकारी के मुताबिक, ‘योद्धा’ वर्ष 2013 से गोरखपुर पुलिस के अश्व दल का हिस्सा था। करीब 13 वर्षों तक उसने पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दीं।
इस दौरान उसने वीआईपी ड्यूटी से लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण आयोजनों में अपनी जिम्मेदारी निभाई।
गोरखनाथ मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था में भी ‘योद्धा’ की अहम भूमिका रही। इसके अलावा कुंभ मेले जैसे बड़े आयोजनों में भी वह पुलिस की ड्यूटी का हिस्सा रहा।
अपनी लंबी सेवा के दौरान उसने पुलिस विभाग के कई महत्वपूर्ण अभियानों और आयोजनों में योगदान दिया।
‘योद्धा’ के निधन पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुख व्यक्त किया। पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अधिकारियों ने उसके योगदान को याद करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी।

