पूर्वांचल में बदलाव की आंधी! मोर्चा ने जारी किया झंडा और मेनिफेस्टो

गोरखपुर में पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा की महत्वपूर्ण नीति निर्धारण बैठक मोर्चा के राष्ट्रीय संयोजक एवं भारतीय अपना समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजन सिंह सूर्यवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

कार्यक्रम का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन बजरंगी पांडेय द्वारा किया गया जबकि संचालन जनार्दन चौहान लौकिक समाज पार्टी, एवं सुनील श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया।

बैठक में मोर्चा के प्रमुख घटक दलों के नेताओं एवं पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय, राजनीतिक भागीदारी, पूर्वांचल के समग्र विकास तथा मिशन 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक रणनीति पर चर्चा किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने बताया कि प्रदेश की राजनीति में उपेक्षित, पिछड़े, दलित, साहनी, सैथवार और सवर्ण सहित नाउ, लोहार, कहार, मौर्य, चौहान,

बनिया, चौधरी एवं सर्वसमाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत वैकल्पिक राजनीतिक शक्ति का निर्माण समय की जरूरत है।

इस अवसर पर मनोज सिंह सैथवार राष्ट्रीय संस्थागरिक पार्टी, बी एन सिंह चौहान सत्यक्रांति पार्टी, अरुण श्रीवास्तव, पिंटू साहनी, सुधांशु श्रीवास्तव भारतीय समाज पार्टी,

भीमसेन सिंह, विजय जुआठा एवं बृजेंद्र मणि त्रिपाठी, डा राम किशुन सिंह सैथवार सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजन सिंह सूर्यवंशी ने मोर्चा के पद, झंडा एवं मेनिफेस्टो का विधिवत विमोचन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पूर्वांचल भागीदारी संकल्प मोर्चा मिशन 2027 के तहत

उत्तर प्रदेश में सामाजिक परिवर्तन, राजनीतिक भागीदारी और जनसरोकारों की लड़ाई को नई दिशा देने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि मोर्चा किसानों, नौजवानों, महिलाओं, मजदूरों एवं वंचित समाज की आवाज बनकर प्रदेश में एक सशक्त जनआंदोलन खड़ा करेगा।

इस अवसर पर ओम प्रकाश निषाद अभय समाज पार्टी, राकेश सिंह, हरेंद्र तिवारी, दयानंद यादव आर्यावर्त पार्टी, मकबूल अहमद, विवेकानंद यादव सहित मोर्चा के सैकड़ों कर्मयोगी एवं समर्थक उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन विस्तार, जनजागरण अभियान तथा मिशन 2027 को सफल बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *