किराया न दे पाने के बदले में पत्नी और बेटी को बलात्कार के लिए कर दिया मकान मालिक के हवाले

गुजरात के मोरबी जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आर्थिक तंगी से जूझ रहे एक व्यक्ति पर किराया माफ करवाने के लिए अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी को मकान मालिक के हवाले करने का आरोप है।

फ़िलहाल पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज करके दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। खबरों के मुताबिक, सुरेंद्रनगर जिले का एक परिवार लगभग छह महीने पहले

रोजगार की तलाश में मोरबी आया था। परिवार किराए के मकान में रह रहा था, जिसका मासिक किराया 2,000 रुपये बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार, आर्थिक तंगी के कारण वह व्यक्ति पिछले चार महीनों से किराया नहीं दे पा रहा था, जिसके कारण बकाया बढ़ता जा रहा था।

आरोप है कि इस दौरान उसने मकान मालिक के साथ एक शर्मनाक समझौता किया और अपनी पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार होने दिया।

शिकायत में कहा गया है कि मकान मालिक ने महिला और उसकी बेटी के साथ कई बार यौन उत्पीड़न किया। बाद में पीड़िता की मां को इस मामले की जानकारी दी गई, जिसके बाद उन्होंने मोरबी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पोक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने पीड़िता के पति और मकान मालिक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *