गोरखपुर एयरपोर्ट पर दिखी सुरक्षा बलों की ताकत! आधुनिक हथियारों और हाईटेक सुरक्षा उपकरणों की लगी प्रदर्शनी, लोगों ने करीब से देखी सुरक्षा तकनीक

Gorakhpur Halchal

गोरखपुर। राष्ट्रीय एकता सप्ताह और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर गोरखपुर एयरपोर्ट पर आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था की झलक देखने को मिली।

02वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल, गोरखपुर की ओर से 31 अक्टूबर 2026 को एयरपोर्ट परिसर में आधुनिक शस्त्रों,

बम निरोधक उपकरणों (BDDS) और एंटी सबोटाज चेक (AS Check) उपकरणों की विशेष प्रदर्शनी आयोजित की गई।

प्रदर्शनी में सुरक्षा बलों की आधुनिक तकनीक और कार्यप्रणाली को देखकर लोगों ने विशेष रुचि दिखाई।

प्रदर्शनी का शुभारंभ 02वीं वाहिनी विशेष सुरक्षा बल के सेनानायक एवं आईपीएस अधिकारी श्री रवि शंकर निम ने किया।

इस अवसर पर वाहिनी के सहायक सेनानायक अशोक कुमार यादव, कासो गोरखपुर एयरपोर्ट विनोद कुमार सिंह, एजीएम विजय कौशल,

अकासा एयरलाइंस के एयरपोर्ट मैनेजर डोमिनिक जे.ए., स्पाइसजेट के सिक्योरिटी मैनेजर जे.के. सिंह और इंडिगो के स्टेशन मैनेजर गोविंद पटेल सहित एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

आधुनिक हथियारों और सुरक्षा उपकरणों का हुआ प्रदर्शन

प्रदर्शनी में विशेष सुरक्षा बल की ओर से आधुनिक हथियारों, बी.डी.डी.एस. और ए.एस. चेक उपकरणों सहित कई अत्याधुनिक सुरक्षा संसाधनों को प्रदर्शित किया गया।

प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मियों ने उपकरणों का प्रत्यक्ष प्रदर्शन करते हुए उनकी विशेषताओं, कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस दौरान लोगों को बताया गया कि महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और हवाई अड्डों की सुरक्षा में आधुनिक उपकरणों की क्या भूमिका होती है और सुरक्षा बल किस तरह विभिन्न परिस्थितियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित रहते हैं।

एयरपोर्ट अधिकारियों और आम नागरिकों ने दिखाई दिलचस्पी

प्रदर्शनी में एयरपोर्ट अथॉरिटी, विभिन्न एयरलाइंस के अधिकारियों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

लोगों ने आधुनिक हथियारों और सुरक्षा उपकरणों को नजदीक से देखा तथा उनके बारे में जानकारी हासिल की।

इस आयोजन का उद्देश्य आमजन को आधुनिक सुरक्षा तकनीकों, सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली और देश के महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा में इस्तेमाल होने वाले संसाधनों से परिचित कराना था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *