हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट ने गर्मजोशी से किया स्वागत

गोरखपुर: शहर के प्रतिष्ठित उद्योगपति एवं समाजसेवी के रूप में पहचान रखने वाले हाजी दिलशाद अहमद, हाजी नौशाद अहमद एवं हाजी गुलरेज अहमद के हज यात्रा

पर जाने की खुशी पर मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट की ओर से भव्य खैरमकदम किए जाने की खबर मिली है। इस मौके पर मानवाधिकार संगठन सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद रजी ने कहा कि-

“अल्लाह तआला ने हाजी दिलशाद अहमद, हाजी नौशाद अहमद एवं हाजी गुलरेज अहमद को अपने मुकद्दस घर की जियारत का सौभाग्य प्रदान किया, जो बहुत बड़ी नेमत है। सभी हाजियों ने देश की खुशहाली, तरक्की और आपसी भाईचारे के लिए विशेष दुआएं की हैं।”

वहीं सेवा ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों ने भी हाजियों को मुबारकबाद देते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना किया है।

इस मौके पर पूर्व पार्षद वसीक अहमद खान, महानगर उपाध्यक्ष मुशर्रफ अली, महानगर उपाध्यक्ष डॉ. रशीद, सद्दाम अहमद एडवोकेट, संरक्षक अजीज रिजवी, वरिष्ठ प्रेस रिपोर्टर मुर्तजा हुसैन रहमानी, मेराज अहमद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *