मोहर्रम के पांचवीं जुलूस का भव्य स्वागत, अमित शिवाजी ने नवनियुक्त मियां साहब का किया सम्मान

गोरखपुर हलचल

गोरखपुर: JAP के प्रदेश महासचिव अमित शिवाजी के नेतृत्व में मोहर्रम की पांचवीं का जुलूस पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ स्वागत किया गया।

पार्टी कार्यकर्ता चौराहे पर फूलों की पंखुड़ियां, मालाएं और स्वागत सामग्री लेकर पहले से मौजूद रहे। जैसे ही पांचवीं का जुलूस मौके पर पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर जुलूस का भव्य इस्तकबाल किया।

इस अवसर पर अमित शिवाजी ने जुलूस का नेतृत्व कर रहे नवनियुक्त मियां साहब अयान अली शाह को माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही सैयद शकील अहमद एवं क्षेत्रीय पार्षद एडवोकेट समद गुफरान का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यकर्ताओं ने पूरे जुलूस मार्ग पर फूल बरसाकर आपसी भाईचारे, गंगा-जमुनी तहजीब और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

इस मौके पर अशोक, जिला प्रभारी रामचंद्र मौर्य, जिला अध्यक्ष रविंद्र मौर्य, महानगर महासचिव सरवन नागवंशी, महानगर प्रभारी जे.एल. कुशवाहा,

जायदा खातून, पूजा कुशवाहा, इमरान खान, फैसल अंसारी, अदनान अंसारी सहित बड़ी संख्या में जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “हुसैनियत, इंसानियत और भाईचारे” के संदेश को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *