गोरखपुर में प्रतिभा, संस्कार और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम बना आठ दिवसीय समर कैंप

gorakhpur halchal

प्रतिभा को मंच मिले तो आत्मविश्वास जन्म लेता है, और संस्कारों से जुड़ी शिक्षा बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाती है।

गोरखपुर के विजय चौक स्थित विद्यालय परिसर एवं होटल प्रगति में भारत विकास परिषद की श्रीहरि शाखा एवं S. S. Academy के संयुक्त तत्वावधान में

आठ दिवसीय समर कैंप का भव्य आयोजन और समापन समारोह बहुत ही उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न होने की खबर मिली है।

इस कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अभिभावकों और अतिथियों का मन मोह लिया। समापन समारोह का शुभारंभ गोरखपुर के महापौर मंगलेश श्रीवास्तव,

प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिलीप गुप्ता, संरक्षक डॉ. आर. पी. शुक्ला, श्रीहरि शाखा के सचिव राजर्षि बंसल, विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. निशी अग्रवाल एवं प्रबंधक कनक हरि अग्रवाल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

यहाँ नन्हे बच्चों ने “ऐ गिरी नंदिनी” गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। वहीं “ये तो सच है कि भगवान है” गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति ने पूरे सभागार को भावुक कर दिया।

समर कैंप में प्रशिक्षित बच्चों ने स्केटिंग और मार्शल आर्ट का शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्केटिंग करते हुए बच्चों द्वारा मुख्य अतिथि का अभिनंदन समारोह का विशेष आकर्षण रहा।

इसके अलावा बच्चों द्वारा वेस्ट मटेरियल से तैयार की गई आकर्षक आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी ने भी लोगों को खूब प्रभावित किया। कार्यक्रम में बच्चों की रचनात्मकता, अनुशासन और आत्मविश्वास साफ दिखाई दिया।

मुख्य अतिथि मंगलेश श्रीवास्तव ने कहा कि “गर्मी की छुट्टियों का सही सदुपयोग तभी है जब बच्चे नई कला, अनुशासन और संस्कार सीखें। ऐसे समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. दिलीप गुप्ता ने कहा कि बच्चों को मंच देकर उनकी प्रतिभा को निखारने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है। वहीं संरक्षक डॉ. आर. पी. शुक्ला ने प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि कम समय में बच्चों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देना अत्यंत सराहनीय कार्य है।

समर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों एवं प्रशिक्षकों को सर्टिफिकेट और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. निशी अग्रवाल ने समर कैंप की

गतिविधियों और उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी, जबकि श्रीहरि शाखा के सचिव राजर्षि बंसल ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

अंत में विद्यालय प्रबंधक कनक हरि अग्रवाल ने सभी अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में डॉ. कीर्ति मित्तल, डॉ. प्रियंका वर्मा,

डॉ. दंपति सिंह, राजश्री बंसल, कीर्तन त्रिपाठी, ललिता अग्रवाल, स्वामी अग्रवाल, पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर मनोज बरनवाल सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *