कुशीनगर के योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति को मिला भारत गौरव सम्मान, मानद डॉक्टरेट अवार्ड से भी नवाजे गए

Gorakhpur Halchal

कुशीनगर। जनपद के योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में सक्रिय योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति, जिन्हें योगी धर्मेश्वर के नाम से जाना जाता है, को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।

योग, आयुर्वेद, वैकल्पिक चिकित्सा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए Achiever Award Council की ओर से उन्हें भारत गौरव सम्मान पुरस्कार एवं मानद डॉक्टरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि से कुशीनगर में खुशी का माहौल है।

योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति सेवा साथी फाउंडेशन ट्रस्ट के अंतर्गत संचालित ओम फिटनेस योग संस्थान एवं ओम वेलनेस सेंटर के माध्यम से लोगों को योग, स्वास्थ्य जागरूकता और प्राकृतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

उनका प्रयास है कि योग केवल कुछ लोगों तक सीमित न रहे, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे।

2018 से योग और सामाजिक सेवा में जुटे हैं योगी धर्मेश्वर:

वर्ष 2018 से उनकी सेवा यात्रा लगातार जारी है। इस दौरान उन्होंने निःशुल्क योग सेवाओं, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों,

पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, रक्तदान और विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में जागरूकता फैलाने का प्रयास किया है।

उनका मानना है कि नियमित योगाभ्यास, अनुशासित दिनचर्या और सकारात्मक सोच के माध्यम से व्यक्ति अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है।

सम्मान को बताया समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा:

इस सम्मान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है,

बल्कि गुरुजनों के मार्गदर्शन, माता-पिता, परिवार, सहयोगियों और समाज के लोगों के स्नेह एवं सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा, “सम्मान मिलना प्रसन्नता का विषय है, लेकिन मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान किसी जरूरतमंद के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और लोगों को स्वस्थ रहने के प्रति जागरूक करने का प्रयास है।

मैं इस कार्य को गुरुजनों व माता-पिता, भाई-बंधुओं की कृपा, ईश्वर के आशीर्वाद और समाज के सहयोग से आगे बढ़ाना चाहता हूं।”

योगाचार्य धर्मेंद्र प्रजापति का कहना है कि उनका लक्ष्य योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचना और समाज में सेवा, संस्कार तथा मानवता की भावना को मजबूत करना है।

उनके सम्मानित होने पर योग एवं सामाजिक सेवा से जुड़े लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *