15 वर्षों से निभा रहे राष्ट्र ऋण चुकाने की परंपरा: बृजेश राम त्रिपाठी ने मुंडन कर क्रांतिवीरों को दी जलांजलि

Gorakhpur Halchal

गोरखपुर। पितृ विसर्जन के पावन अवसर पर राप्ती नदी के रामघाट तट पर राष्ट्र के ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों और देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले

वीर सैनिकों की स्मृति में पिंडदान, तर्पण और जलांजलि अर्पित की गई। गुरुकृपा संस्थान एवं अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित

यह कार्यक्रम पिछले 15 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी ने मुंडन कराकर विधि-विधान से पिंडदान और तर्पण किया।

उन्होंने कहा कि देश अपने अमर बलिदानियों का सदैव ऋणी रहेगा। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान के कारण ही

देशवासी स्वतंत्रता, स्वाभिमान और सुरक्षा के साथ जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पितृ विसर्जन पर बलिदानियों को पूर्वजों के समान सम्मान देना राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक है।

त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रभक्ति केवल नारों तक सीमित नहीं है, बल्कि त्याग, सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा से सिद्ध होती है। बलिदानियों के आदर्शों को अपनाकर देश की

एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव की रक्षा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने इस आयोजन को नई पीढ़ी में देशप्रेम और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का माध्यम बताया।

अखिल भारतीय क्रांतिकारी सम्मान संघर्ष मोर्चा के प्रभारी, पूर्व वायु सैनिक एवं शिक्षक शंकर शरण दूबे ने कहा कि यह आयोजन उन असंख्य ज्ञात-अज्ञात बलिदानियों के प्रति कृतज्ञ राष्ट्र की श्रद्धांजलि है,

जिनका योगदान भारतीय इतिहास में सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने राष्ट्र प्रथम, राष्ट्रभक्ति, समर्पण और बलिदानियों के प्रति कृतज्ञता को संगठन का मूल संकल्प बताया।

कार्यक्रम में विशाल दास, पंडित बीरु रितेश दूबे, प्रदीप त्रिपाठी, अवनीश मणि त्रिपाठी, आदित्य पांडेय, एडवोकेट नीलेश पांडेय, आशुतोष पांडेय, शंभू साहनी, राजेश जायसवाल, रामचंद्र कुशवाहा सहित दर्जनों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *