वार्ड नं.16 हुमायूंपुर में जल निकासी की समस्या को बरसात से पहले दुरुस्त कराने की माँग

गोरखपुर में हिंदू-मुस्लिम एकता कमेटी के अध्यक्ष शाकिर अली सलमानी के नेतृत्व में हुमायूंपुर जागेश्वर पासी चौक के व्यापारियों ने जल निकासी की समस्या के समाधान को लेकर नगर आयुक्त को अवगत कराया।

स्थानीय पार्षद द्वारा वार्ड में निर्माण एवं सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है, मात्र जनप्रिय विहार के रोड पर वर्षों से जल निकासी न होने की वजह से वहां के नागरिक समस्या से जूझ रहे हैं। इस कार्य को बरसात से पहले कराने की मांग की गई।

समय से पहले रोड नाली बन जाय ताकि बरसात में बच्चों को स्कूल जाने में दुकानदारों को अपनी रोजी-रोटी कमाने और नागरिकों को चलने में कोई दिक्कत न हो।

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव गौतम लाल श्रीवास्तव ने कहा कि बरसात होने पर कोई भी सरकारी निर्माण कार्य नहीं हो पाता है।

ऐसे में सम्बंधित अधिकारियों को नगर आयुक्त महोदय निर्देशित करें ताकि नाली निर्माण तेजी से हो तथा जनप्रिय विहार रोड का भी काया कल्प हो जाए।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव यूथ ब्रिगेड शक्ति पासवान ने बताया कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है। हम लोग भी चाहते हैं कि घर से निकले तो पांव में और जुते में कीचड़ गंदगी न लगे।

बच्चे स्कूल जाते हैं तो उनका जूता मोजा सब कीचड़ में सन जाता है। जब पूरे वार्ड में विकास और सुंदरीकरण का कार्य हो रहा है तो यही एकमात्र रास्ता बनाने में देर क्यों हो रहा है?

ज्ञापन देने में योगेंद्र कुमार गौड़, एडवोकेट गिरीश चंद शर्मा, गुड्डू पासवान, वसीम अहमद, संदीप कुमार, गोरख सिंह, मुमताज अहमद कुरेशी,

शाहिद अली अंसारी, रामदुलारे कुशवाहा, शिवजतन कुशवाहा, रब्बुल हसन, रईस अहमद अंसारी, महताब अंसारी सहित वार्ड नम्बर 16 के तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *