रेलवे सुरक्षा बल की अंतर मंडलीय रेसुब बैडमिंटन प्रतियोगिता–2026 का आयोजन 17 मई, 2026 एवं 18 मई, 2026 को वाराणसी लोकोमोटिव वर्क्स (बरेका), वाराणसी में संपन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में लखनऊ मंडल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उल्लेखनीय सफलता अर्जित किया है। सिंगल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले में निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने
शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। अवगत कराते चलें कि उन्होंने वर्ष 2024 से लगातार तीसरी बार सिंगल्स खिताब अपने नाम किया है, जो उनकी निरंतर उत्कृष्टता एवं समर्पण का परिचायक है।
डबल्स वर्ग के फाइनल मुकाबले में लखनऊ मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए निरीक्षक दशरथ प्रसाद एवं निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर उपविजेता स्थान प्राप्त किया।
इन शानदार उपलब्धियों के आधार पर लखनऊ मंडल ने प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम कर मंडल एवं बल का गौरव बढ़ाया।


