मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर का भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा द्वारा होटल रमाडा, गोरखनाथ मंदिर रोड में आयोजित शपथ ग्रहण एवं पुरस्कार वितरण समारोह भव्यता, अनुशासन और शानदार व्यवस्थाओं के साथ सम्पन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में समाज सेवा, व्यापार संवर्धन और युवा नेतृत्व की नई ऊर्जा देखने को मिली। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।

कपिल देव अग्रवाल जो उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्य अतिथि थे, गोरखपुर महापौर मंगलेश श्रीवास्तव, प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल एवं विशिष्ट अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।

नव-नियुक्त अध्यक्ष दुर्गेश बजाज ने मंच की आगामी योजनाओं का उल्लेख करते हुए व्यापार संवर्धन, रक्तदान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण एवं कृत्रिम पैर वितरण जैसे अभियानों को गति देने की घोषणा किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि “युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी ऊर्जा है। जब युवा समाज सेवा और नेतृत्व के लिए आगे आते हैं तो देश नई ऊँचाइयों को प्राप्त करता है।”

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। भामाशाह सम्मान अभिषेक पोद्दार, सर्वश्रेष्ठ शाखा सदस्य अंकित गाडिया एवं अन्य पदाधिकारियों को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल ने नई कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुए मंच को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल संचालन और भव्य आयोजन की सभी अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *