प्रचंड जीत पर गूंजा जय श्रीराम का नारा हवन-यज्ञ और हनुमान चालीसा से मनाया जश्न

पांडिचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत को लेकर शहर के आर्य नगर स्थित कामिनी देवी हनुमान मंदिर परिसर में भव्य हवन-यज्ञ और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ, उत्तर प्रदेश सराफा व्यापार संगठन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जीत का उत्सव मनाया।

कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देश की समृद्धि और विकास की कामना की। पूरे परिसर में “जय श्रीराम” के जयकारों से माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।

विश्व हिंदू महासंघ के जिला प्रभारी एवं सराफा व्यापार संगठन के अध्यक्ष राधाकांत वर्मा ने कहा कि इस ऐतिहासिक जीत का श्रेय देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,

गृहमंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जाता है। उन्होंने कहा कि जनता ने इन नेताओं के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए एक नया इतिहास रचा है।

महामंत्री रंजीत कुशवाहा ने कहा कि जहां-जहां योगी आदित्यनाथ का प्रभाव पहुंचा है, वहां भाजपा को विजय मिली है। वहीं विजय अग्रहरी और बबलू अग्रहरि ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में भाजपा देश के अन्य राज्यों में भी मजबूती से उभरेगी।

कार्यक्रम में सनी वर्मा, सागर वर्मा, गोपाल वर्मा समेत कई कार्यकर्ताओं ने हवन-पूजन में भाग लेकर खुशी व्यक्त की और संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर मनोज गुप्ता, विश्वनाथ वर्मा, शिव वर्मा, कीर्तन कुशवाहा, कुमकुम वर्मा, घनश्याम वर्मा, रवि शंकर शर्मा, विवेक अग्रवाल, अमित कुशवाहा, राजेश चंद्र, गौरव कुशवाहा, अभिषेक वर्मा, जय वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *