गोरखपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर की बैठक परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष राम समुझ शर्मा के आवासीय कैम्प कार्यालय पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने किया
इस बैठक में ई. राम समुझ शर्मा, पंडित श्याम नारायण शुक्ल, अनूप श्रीवास्तव, ई.सौरभ कुमार श्रीवास्तवा ने संयुक्त रूप से कहा कि लोक निर्माण विभाग गोरखपुर में
99 कर्मचारियों का दो माह का वेतन रोक दिया गया है जो कि निंदनीय है, कई कार्यालयों में हाई-स्पीड इंटरनेट, पुराने कंप्यूटर और सर्वर डाउन होने की समस्या रहती है।
ऐसे में लॉगिन न हो पाना कर्मचारी की गलती नहीं है। कर्मचारी फील्ड में या अन्य सरकारी कार्यों में व्यस्त रहते हैं, जिसके कारण वे हर समय सिस्टम पर लॉगिन नहीं रह पाते।
वेतन रोकना एक दंडात्मक कार्रवाई है जिसे बिना किसी पूर्व नोटिस या स्पष्टीकरण के लागू करना नियमों के विरुद्ध है। इसी क्रम में परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने
सीएम योगी से अपील करते हुए कहा कि मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए रोके गए वेतन का तत्काल भुगतान करने का आदेश जारी करें।
लॉगिन व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए कार्यालयों में हाई-स्पीड इंटरनेट और नए कंप्यूटर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जब तक तकनीकी ढांचा दुरुस्त नहीं हो जाता,
तब तक इस दंडात्मक नीति पर रोक लगाई जाए। राज्य के विकास में निरंतर योगदान देने वाले कर्मचारियों को न्याय प्रदान करने की कृपा करें।
इस अवसर पर गोविंद, विनीता सिंह, बंटी श्रीवास्तव, इजहार अली, निसार अहमद, रामधनी पासवान, सूर्य वेद, मोहम्मद आरिफ, सुधीर श्रीवास्तव, आलोक सिंह, सच्चिदानंद पांडे, ओंकार नाथ राय आदि मौजूद रहे।


