गोरखपुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्म दिन के अवसर पर गोरखपुर में सेवा, सामाजिक सरोकार और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सचिव आफताब अहमद तथा प्रदेश प्रवक्ता कीर्ति निधि पांडे के नेतृत्व में जेल रोड स्थित एशियन सहयोगी संस्था अनाथ आश्रम में अनाथ बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान बच्चों को फल, मिठाइयां, उपहार एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया।
इसके साथ ही PDA पेड़ का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और हरियाली का संदेश भी दिया गया। उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आफताब अहमद और कीर्ति निधि पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीब, वंचित, पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी जनसेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।
वहीं पूर्व पार्षद अनिल यादव ने कहा कि “मिशन-2027: अबकी बार PDA सरकार” के संकल्प के साथ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक न्याय, भाईचारे और विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं।
शहाबुद्दीन अली और शुभम यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि मिशन-2027 को सफल बनाने के लिए घर-घर और गांव-गांव जाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और जनहित के कार्यों को जनता तक पहुंचाया जाएगा तथा संगठन को और मजबूत किया जाएगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल राजनीतिक जीवन की कामना की।
इस अवसर पर आमिर अंसारी, शुभम यादव, मुन्ना यादव, हिमालय कुमार, अनूप यादव, आफताब अहमद, गोविंद प्रजापति, अभिलाष सिंह, पूर्व पार्षद कुड्डूस अली, मोहम्मद हसन, इम्तियाज अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


