शिक्षकों के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई के लिए संकल्पबद्ध हूं: डॉ. संजयन त्रिपाठी

Gorakhpur Halchal

गोरखपुर। गोरखपुर–फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी ने आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले शिक्षक निर्वाचन में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों और विद्यालय प्रबंधकों से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।

शिक्षकों के हितों की रक्षा, सेवा सुरक्षा सुनिश्चित कराने और पुरानी पेंशन बहाली जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए वह संकल्पबद्ध हैं।

उनका कहना है कि शिक्षा जगत से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और शिक्षकों की आवाज को प्रभावी ढंग से संबंधित मंचों तक पहुंचाना आवश्यक है।

उन्होंने शिक्षक साथियों, प्रधानाचार्यों एवं विद्यालय प्रबंधकों से अपील की कि वे 23 अक्टूबर को अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।

शिक्षक समाज से समर्थन और आशीर्वाद देने का आग्रह करते हुए कहा कि शिक्षकों के सहयोग से उनके मुद्दों को और मजबूती के साथ उठाया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *