देशभर के साथ गोरखपुर में भी आयोजित हुए ध्यान, पूजा और साधना कार्यक्रम, गुरुदेव रविशंकर मौजूद

amar ujala

गोरखपुर: आज Sri Sri Ravi Shankar की पवित्र उपस्थिति में The Art of Living के बैंगलोर स्थित इंटरनेशनल सेंटर में नव निर्मित ध्यान मंदिर का उद्घाटन पीएम Narendra Modi द्वारा विधिवत सम्पन्न किया गया।

इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक अवसर को लेकर देश भर के साधकों में उत्साह का वातावरण देखने को मिला। इसी क्रम में गोरखपुर में भी आर्ट ऑफ लिविंग के अनुयायियों ने

विभिन्न स्थानों पर ध्यान, पूजा एवं साधना कार्यक्रम आयोजित कर इस दिव्य क्षण को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया। साधकों ने अपने-अपने घरों एवं समूहों में

ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के प्रेरणादायी आशीर्वचनों तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को श्रद्धापूर्वक सुना और स्वयं को आध्यात्मिक ऊर्जा से अभिभूत महसूस किया।

गोरखपुर में आर्ट ऑफ लिविंग के एसटीसी संजय पांडेय द्वारा बसंत विहार गीता वाटिका में विशेष ध्यान एवं साधना कार्यक्रम आयोजित किया गया।

वहीं आलोक गुप्ता द्वारा मोहद्दीपुर स्थित वी पार्क में, सीमा छापड़िया द्वारा सराफा रेजिडेंसी में तथा डॉ. राजकुमार यादव द्वारा बीआरडी मेडिकल कॉलेज परिसर में सामूहिक ध्यान, पूजा एवं साधना कार्यक्रम संपन्न कराए गए।

इन आयोजनों में बड़ी संख्या में साधकों, श्रद्धालुओं एवं आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के सदस्यों ने सहभागिता किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण आध्यात्म, सकारात्मक ऊर्जा, शांति और सेवा भाव से ओत-प्रोत रहा।

श्रद्धालुओं ने ध्यान और साधना के माध्यम से विश्व शांति, मानव कल्याण और सकारात्मक जीवन मूल्यों का संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *