गोरखपुर में बनेगा विश्वस्तरीय ‘विरासत गलियारा’, सर्राफा कारोबारियों ने नगर आयुक्त का किया भव्य सम्मान

गोरखपुर: गोरखपुर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्वरूप को नई पहचान देने वाले प्रस्तावित ‘विरासत गलियारे’ को लेकर शहर के सर्राफा व्यवसायियों में उत्साह देखने को मिला।

रविवार को शहर के वरिष्ठ सर्राफा कारोबारियों ने नगर निगम के नगर आयुक्त अजय जैन तथा गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष का अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नगर आयुक्त अजय जैन का जन्मदिवस रहा। इस अवसर पर सर्राफा व्यवसायियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की।

व्यवसायियों ने कहा कि मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के नेतृत्व में गोरखपुर तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। धर्मशाला बाजार से पांडेयहाता होते हुए नॉर्मल तक प्रस्तावित ‘विरासत गलियारा’ शहर के व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत भूमिगत बिजली की लाइनें, आधुनिक जल निकासी व्यवस्था और दुकानों का एक समान आकर्षक स्वरूप तैयार किया जाएगा।

इससे जाम और जलभराव जैसी समस्याओं में कमी आएगी, सर्राफा बाजार की सुरक्षा मजबूत होगी और व्यापार को नई रफ्तार मिलेगी।

सर्राफा व्यवसायियों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि इस ऐतिहासिक परियोजना को सफल बनाने में पूरा व्यापारी समाज नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।

नगर आयुक्त अजय जैन और जीडीए के उपाध्यक्ष ने सम्मान के लिए सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य के दौरान

व्यापारियों और आम नागरिकों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा गुणवत्ता और तय समय-सीमा के भीतर इस महत्वाकांक्षी परियोजना को पूरा किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व सर्राफा मंडल अध्यक्ष शरद चंद्र अग्रहरी, राजू प्रताप सिंह, जय अग्रहरी, सोमू निगम, सुशील अग्रहरी ‘बबलू’, सुनील वर्मा,

संतोष सराफ, दयानंद पांडे, संजय वर्मा सहित बड़ी संख्या में सर्राफा व्यवसायी, नगर निगम एवं गोरखपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *