गोरखपुर में पटवा समाज की शक्ति का महाकुंभ! कैबिनेट मंत्री का चांदी के मुकुट से भव्य सम्मान, सरकार तक पहुंचेंगी समाज की मांगें

गोरखपुर: राजघाट स्थित पुरानी चुंगी के रामलीला मैदान में रविवार को पटवा युवा समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित वैवाहिक परिचय एवं सम्मान समारोह में पटवा समाज की अभूतपूर्व एकजुटता देखने को मिली।

बड़ी संख्या में समाज के लोगों की मौजूदगी ने आयोजन को सामाजिक समरसता और संगठन का प्रतीक बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर का जोरदार स्वागत किया गया और उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया।

समिति के उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक आकाश पटवा ने कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया।

इस दौरान वैवाहिक परिचय कार्यक्रम के माध्यम से समाज के युवाओं और परिवारों को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया।

आयोजन में समाज के लोगों ने शिक्षा, सामाजिक उत्थान और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि

पटवा युवा समाज सेवा समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार पटवा, महामंत्री श्याम बाबू पटवा तथा कार्यक्रम संयोजक आकाश पटवा ने इस आयोजन को बेहद व्यवस्थित और प्रेरणादायी बनाया है।

उन्होंने पटवा समाज की एकजुटता की सराहना करते हुए भरोसा दिलाया कि समाज की सभी जायज मांगों को सरकार तक पहुंचाकर उन्हें पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर हिन्दी दैनिक समाचार पत्र ‘दहकती रिपोर्ट’ के संपादक दिलीप कुमार पटवा ने कैबिनेट मंत्री को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी, विधायक विपिन सिंह, महापौर मंगलेश श्रीवास्तव तथा पूर्व महापौर डॉ. सत्या पांडेय को भी कार्यक्रम संयोजक आकाश पटवा द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के समापन पर समिति के अध्यक्ष मनीष कुमार पटवा, उपाध्यक्ष आकाश पटवा एवं महामंत्री श्याम बाबू पटवा ने सभी अतिथियों एवं समाज के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि

भविष्य में भी समाज की एकता, शिक्षा, सामाजिक उत्थान तथा वैवाहिक परिचय जैसे आयोजनों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर नीलकमल हॉस्पिटल के प्रोपराइटर प्रमोद पाटकर, विपिन पटवा, राजेश पटवा, अनिल पटवा, संदीप पटवा, राजा पटवा, नितिन पटवा, प्रदीप पटवा सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक, युवा और महिलाएं उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *