गोरखपुर: पूर्वांचल गाँधी डॉ मल्ल जो शांतिवन शोध पुस्तकालय, सत्यपथ, गोविंद नगरी, थाना शाहपुर में रहते हैं. इन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित एक पत्र लिखकर सार्वजनिक किया है जिससे स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।
अपने पत्र में इन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक मामलों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं तथा कई पुराने चर्चित मामलों के जांच की मांग किया है। जैसे-बिलकिस बानो, हाथरस और उन्नाव जैसे मामलों का जिक्र करते हुए न्यायिक जांच की बात कही गई है।
इसके अलावा पत्र में कुछ प्रमुख नेताओं और व्यक्तियों को लेकर भी विवादित टिप्पणियां और आरोप लगाए गए हैं, जिनकी सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पत्र में मांग की गई है कि इन सभी मामलों की जांच सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में सीबीआई से कराई जाए।
पत्र की प्रतियां देश के उच्च पदस्थ अधिकारियों, जिसमें मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति, गृह मंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री शामिल हैं, को भेजे जाने का दावा किया गया है। हालांकि, प्रशासन या किसी आधिकारिक एजेंसी की ओर से इस पत्र को लेकर अभी तक कोई औपचारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।


