हिंदू सुरक्षा सेवा संघ: विमान दुर्घटना में मृत लोगों को कैंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि

gorakhpur halchal

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ गोरखपुर महानगर इकाई ने अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में मृत आत्माओं की शांति के लिए कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया.

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पल्लू एडवोकेट ने कहा पूरा देश इस घटना से मर्माहत है. ऐसे में हिंदू सुरक्षा सेवा संघ कैंडल जलाकर के मृत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना कर रहा है कि प्रभु पुन्य आत्माओं को चरणों में स्थान दें.

उन्होंने कहा कि इस विपरीत परिस्थिति में पूरा देश मृतको के परिवार के साथ खड़ा है।श्रद्धांजलि कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा पल्लू एडवोकेट, महामंत्री सुधीर यादव,

मंत्री सुनील गुप्ता एडवोकेट, महानगर उपाध्यक्ष विकास गुप्ता,मंडल अध्यक्ष शोभित गुप्ता, दीपक जायसवाल,एडवोकेट मुकेश गुप्ता, एडवोकेट संजू गुप्ता, युवा संभाग के सुमित सिंह,इनाया, इंदर यादव, पवन कुमार, आशुतोष त्रिपाठी, दीपक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *