कर्म योगी पोर्टल एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो सरकारी कर्मचारियों को ऑनलाइन कोर्स, ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट का मौका देता है, ताकि वे अपनी कार्यक्षमता बढ़ा सकें। समय के साथ कर्मचारियों ने भी अपनी मेहनत और लगन से इसे सार्थक और चरितार्थ करने का काम किया है ।
ताजा खबर पुलिस विभाग से जुड़ा है जहां माता प्रसाद सिंह ने इस कोर्स को लगातार सीख कर अपने दक्षता का परिचय देते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इसी का परिणाम है कि डीआईजी ऑफिस गोरखपुर में तैनात एसआई माता प्रसाद सिंह ने प्रदेश में चलाए जा रहे कर्म योगी पोर्टल पर पुलिस विभाग में
दिए गए कोर्स को सीखकर पुलिस विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। खबर लिखे जाने तक यह डाटा अप्रैल 2026 की जारी रैंकिंग के अनुसार पाया गया है।


