आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने निषाद समाज एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के बीच संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है।
इसी क्रम में मंगलवार को सर्किट हाउस के सभागार में निषाद एवं अन्य पिछड़ा समाज के लोगों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद ने किया।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, आपसी समन्वय बढ़ाने और पार्टी की नीतियों एवं सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।
वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए समाज के बीच लगातार जनसंपर्क अभियान चलाने और पार्टी के पक्ष में व्यापक जनसमर्थन जुटाने की रणनीति पर चर्चा की।
क्षेत्रीय महामंत्री भास्कर निषाद ने कहा कि कार्यकर्ताओं और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में निरंतर जनसंपर्क करने तथा सरकार की योजनाओं और पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान भास्कर निषाद ने PDA का अर्थ “पराया धन अपना” बताते हुए इस मुद्दे को भी कार्यकर्ताओं के बीच रखा। उनके इस बयान को आगामी 2027 की राजनीतिक तैयारियों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
बैठक में निषाद समाज के साथ-साथ अन्य पिछड़ा वर्ग के अनेक लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से पार्षद श्रवण पटेल, रामगति निषाद, मनोज निषाद, पिंटू गोंड़, आनंद निषाद, जयंत निषाद, अरविंद निषाद, रामनाथ निषाद, पूर्व पार्षद अभिषेक निषाद, अजित निषाद, राम लवट निषाद सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

