गोरखपुर, 15 अक्टूबर। मिली जानकारी के मुताबिक एम्स गोरखपुर में शनिवार, 17 अक्टूबर को वार्षिक रिसर्च डे 2026 का आयोजन किया जाएगा।
इस वर्ष की थीम “Research to Impact: Transforming Healthcare Through Innovation and Evidence” रखी गई है। कार्यक्रम में चिकित्सा अनुसंधान, वैज्ञानिक नवाचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर मंथन होगा।
संस्थान की कार्यकारी निदेशक एवं सीईओ मेजर जनरल (डॉ.) विभा दत्ता, एसएम (सेवानिवृत्त) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और ICMR के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में शोधार्थियों और संकाय सदस्यों को अपने शोध कार्य प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही रिसर्च एक्सीलेंस अवॉर्ड, पोस्टर वॉक और अनुसंधान प्रदर्शनी प्रमुख आकर्षण होंगे।
इस आयोजन का उद्देश्य वैज्ञानिक शोध को व्यावहारिक चिकित्सा सेवाओं और जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में उपयोगी बनाना तथा संस्थान में अनुसंधान और नवाचार की संस्कृति को मजबूत करना है।

