गोरखपुर: भीषण ठंड को देखते हुए हर कोई चाहे वह समाजसेवी हो अथवा प्रशासन के लोग जरूरतमंदों सहित अन्य लोगों को शौल, स्वेटर और कंबल जैसी वस्तुएं बांट रहा है.
सामाजिक दृष्टिकोण से यह एक सराहनीय और सकारात्मक पहल है. इसी क्रम में ठंढ को देखते हुए गुलहरिया थाने पर चौकीदारों में कम्बल वितरण किया गया है.
बता दें कि प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह की अगुआई में थाने पर तैनात उपनिरीक्षको ने चौकीदारों में कम्बल का वितरण किया. इस मौके पर प्रमुख रूप से महिला उपनिरीक्षक प्रीती सिह व उपनिरीक्षक मदन मोहन मिश्रा के साथ थाने के अन्य कर्मचारीगण उपस्थित रहे.


