स्वराज संस्था ने जरूरतमंदों को कंबल बाँटकर ‘नेकी की राह’ पर बढ़ाया एक और कदम

gorakhpur halchal

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी “नेकी की राह” पर अपने प्रयास जारी रखते हुए, नए साल 2025 के पहले दिन ठंड से जूझते गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए जेसीआई स्वराज ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया.

यह कार्यक्रम रेलवे स्टेशन और धर्मशाला (गोरखनाथ क्षेत्र) में आयोजित किया गया जिसमें 50 कंबल वितरित किए गए. इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था की वर्तमान अध्यक्ष सरिता करवानी ने किया, जबकि पूर्व अध्यक्ष पायल जी के अनुभव ने इसे और प्रभावी बनाया.

Gorakhpur Halchal

कार्यक्रम की सफलता में संस्था के अन्य सदस्यों-सिखा जालान, ऋचा जायसवाल, मोनिका, प्रतिमा अग्रवाल, सुजाता, सुमन, अर्चना जायसवाल और संगीता अग्रवाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

यह सामाजिक कार्य मानवता और सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देने का एक सराहनीय उदाहरण है. जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया गया यह प्रयास न केवल संस्था के सामूहिक संकल्प को दर्शाता है बल्कि समाज के प्रति उसकी जिम्मेदारी को भी उजागर करता है.

ऐसे सामाजिक सेवा के प्रयास हमें एक मजबूत, समावेशी और दयालु समाज निर्माण की ओर प्रेरित करते हैं. संस्था इस प्रकार के प्रयासों को भविष्य में भी जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *