गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित गोरखपुर दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
आज 1 नवंबर 2026 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोड़धोइया नाला परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
इस अवसर पर बिछिया स्थित नेहरू इंटर कॉलेज के सामने विशाल जनसभा का आयोजन होगा, जिसे मुख्यमंत्री संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनसभा की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई और विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है और इसे सफल बनाना सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर पूरी निष्ठा, लगन और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की
अपील किया बल्कि जनसभा में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ ही कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं।
प्रत्येक पदाधिकारी अपने निर्धारित दायित्वों का गंभीरता से पालन करे, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।
बैठक में मनोज अग्रहरि, उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, पूर्व महानगर उपाध्यक्ष दयानंद शर्मा, मंत्री प्रेमनाथ शुक्ला, आनंद अग्रहरि,
मंडल अध्यक्ष प्रशांत विश्वकर्मा, शिशिर वर्मा, प्रदीप सिंह, प्राण तिवारी, विकास शर्मा, पार्षद मनोज निषाद, रणंजय सिंह जुगनू,
पिंटू गौड़, अजय राय, अजय ओझा, राजेश कुमार, रामगती निषाद, मंता लाल, नन्हे सिंह सहित मीडिया प्रभारी राहुल साहनी उपस्थित रहे।

