गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत की खुशी में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जश्न मनाया।
कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई देकर हर्ष व्यक्त किया है। जीत पर खुशी जाहिर करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप ने कहा कि
ध्रुव कुमार त्रिपाठी की जीत शिक्षकों के विश्वास और समर्थन को दर्शाती है। यह सफलता पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की एकजुटता और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शिक्षक समाज के सम्मान, अधिकारों और हितों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी शिक्षकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और उनके हितों के लिए लगातार काम करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी और महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने
कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए पार्टी प्रत्याशी की जीत पर प्रसन्नता जताई।
ध्रुव कुमार त्रिपाठी के निर्वाचित होने पर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह, सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला, पिपराइच विधायक महेंद्र पाल सिंह, कैंपियरगंज विधायक फतेह बहादुर सिंह
चौरी-चौरा विधायक सरवन निषाद ने उन्हें बधाई देकर उम्मीद जताई कि ध्रुव कुमार त्रिपाठी शिक्षक समाज की समस्याओं, मांगों और हितों को प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

