गोरखपुर स्टेशन पर उमड़ा रेल कर्मचारियों का सैलाब! विनोद राय के स्वागत में गूंजे ज़िंदाबाद के नारे, ढोल-नगाड़ों से हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन

गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ (पीआरकेएस) के महामंत्री एवं एनएफआईआर, नई दिल्ली के सहायक महामंत्री विनोद राय के लगातार आठवीं बार महामंत्री निर्वाचित होने के बाद प्रथम गोरखपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक स्वागत का गवाह बना।

वैशाली एक्सप्रेस से जैसे ही विनोद राय गोरखपुर स्टेशन पहुंचे, पूरा परिसर “विनोद राय ज़िंदाबाद”, PRKS ज़िंदाबाद” और “कर्मचारी एकता ज़िंदाबाद” के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

रेल कर्मचारियों, पदाधिकारियों और महिला ब्रिगेड ने फूल-मालाओं, ढोल-नगाड़ों और संघ के झंडों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

बड़ी संख्या में मौजूद महिला कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया, स्टेशन परिसर कुछ देर के लिए किसी विजय उत्सव जैसा दिखाई दिया।

अपने स्वागत से भावुक हुए विनोद राय ने सभी रेल कर्मचारियों, पदाधिकारियों और रेल परिवार के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार आठवीं बार मिली यह जिम्मेदारी कर्मचारियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि अध्यक्ष रमेश मिश्रा के नेतृत्व और नई कार्यकारिणी के साथ संगठन पहले से अधिक ऊर्जा और प्रतिबद्धता के साथ कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ेगा।

इस बार संगठन में युवाओं को विशेष स्थान दिया गया है ताकि नई सोच, नई ऊर्जा और दोगुने उत्साह के साथ कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराया जा सके। संगठन का लक्ष्य रेल कर्मचारियों के हर छोटे-बड़े मुद्दे को मजबूती से उठाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।

इस भव्य स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व केंद्रीय कोषाध्यक्ष दीपक चौधरी ने किया। इस अवसर पर नवीन मिश्रा, के.एम. मिश्रा, कुलदीप मणि त्रिपाठी, ईश्वर चंद विद्यासागर,

फिरोजुल हक़, संजीव धर, शमशाद अहमद, मुरारी लाल मिश्रा सहित बड़ी संख्या में रेल कर्मचारी और रेल परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

जो कर्मचारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके, उन्होंने भी अपने-अपने कार्यस्थलों से विनोद राय को शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेजे।

यह स्वागत समारोह न केवल एक संगठनात्मक उपलब्धि का उत्सव था, बल्कि पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ की एकजुटता, कर्मचारियों के विश्वास और संगठन की बढ़ती ताकत का भी सशक्त प्रदर्शन बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *