गोरखपुर: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद गोरखपुर की बैठक परिषद के कैम्प कार्यालय राजघाट रामलीला मैदान पर संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने किया।
इसमें केंद्र सरकार द्वारा शनिवार को कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2 प्रतिशत महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान को कर्मचारियों के साथ धोखा है करार दिया l
पंडित श्याम नारायण शुक्ल, सौरभ कुमार श्रीवास्तव और अनूप श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से कहा कि लंबे समय से इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए यह खबर खुशी के बजाय नाराजगी लेकर आई है। इस बढ़ती महंगाई के दौर में 2% महंगाई भत्ता नाकाफी है l
आमतौर पर जनवरी से लागू होने वाले डीए की घोषणा मार्च की होली तक हो जाती है। इस बार अप्रैल के दूसरे पखवाड़े (18 अप्रैल) में हुई इस देरी ने कर्मचारियों के सब्र का बांध तोड़ दिया है।
कर्मचारी पहले से ही 8वें वेतन आयोग के गठन और न्यूनतम वेतन को ₹18,000 से बढ़ाकर ₹69,000 करने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में मात्र 2% की वृद्धि ने “आग में घी” का काम किया है।
सरकार ने भले ही इस कदम से कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को राहत देने का दावा किया हो, लेकिन जमीनी स्तर पर असंतोष साफ दिख रहा है। आने वाले दिनों में कर्मचारी संगठनों द्वारा विरोध प्रदर्शनों की सुगबुगाहट तेज हो सकती है।
इस अवसर पर गोविंद जी, विनीता सिंह, अशोक पांडे, राजेश मिश्रा, बंटी श्रीवास्तव, इजहार अली, निसार अहमद, रामधनी पासवान, सूर्य वेद, मोहम्मद आरिफ, सुधीर श्रीवास्तव. आलोक सिंह, सच्चिदानंद पांडे , ओंकार नाथ राय आदि मौजूद रहे।


