अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद गोरखपुर के तत्वावधान में शिक्षकों ने TET के विरोध में मसाल जूलूस निकाल कर अपनी सेवा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्धता दिखाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने उद्बवोधन में विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश मंत्री /जिला अध्यक्ष व महासंघ के जिला संयोजक तारकेश्वर शाही ने कहा कि
“शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद केन्द्रीय विद्यालयों में 23 अगस्त, 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता लागू करना शिक्षकों की सेवा सुरक्षा के खिलाफ षड्यंत्र है।”
वर्ष 2011से शिक्षकों की नियुक्ति में टीईटी की अहर्ता अनिवार्य की गई है। टीईटी अनिवार्यता को लेकर सभी शिक्षकों ने रोष व्याप्त है।
महासंघ के जिला संयोजक व जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बाल विनोद शुक्ला ने बताया कि मशाल जुलूस जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से
शाम 5 बजे निकल कर गोलघर, गणेश चौराहा होते हुए जिला पंचायत चौराहा से वापस आ कर काली मंदिर गोलघर पर समाप्त किया गया।
अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष व महासंघ के संयोजक प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि अपनी सेवा को सुरक्षित करने के लिए मशाल जुलूस में जिले के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा।
अटेवा के जिला अध्यक्ष व महासंघ के जिला संयोजक सुनील दुबे ने कहा कि हम सभी शिक्षक कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा एवं टीईटी के विरोध इस मशाल जूलूस में लामबंद होकर सहभागिता कर रहे हैं।
हम अपनी इस लड़ाई को राष्ट्रीय स्तर पर पूरी शिद्दत के साथ लड़ रहे हैं। विशिष्ट बीटीसी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय शर्मा व प्रदेश संगठन मंत्री संजय राज सिंह तथा
संरक्षक ज्ञानेश्वर ज्ञानेश्वर पांडे व डा. महेन्द्र राय0 ने कहा कि हिंदुस्तान के 25 लाख शिक्षकों की यह लड़ाई है जिसे हर हाल में जीतना है।
महासंघ के महासचिव ने संचालन करते हुए कहा कि अपनी सेवा की सुरक्षा के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने के लिए तत्पर हैं। राज्य कर्मचारी संयुक्त के जिलाध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव,
अनूदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने अपने साथियों के साथ उपस्थित होकर शिक्षकों की सेवा सुरक्षा की इस लड़ाई को अपनाना समर्थन व्यक्त किया।
इस मौके पर मो आसिम, वीरेंद्र प्रसाद, यादवेन्द्र यादव, अजय कुमार, भास्कर रंजना मौर्य, वरुण दूबे, राजेश कुमार मिश्रा, श्याम नारायण शुक्ला,
सौरभ श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम का सफल संचालन मीडिया प्रभारी राजकुमार ने किया एवं सभी संगठन के लोगों का आभार प्रकट किया और बड़ी संख्या में शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे।


