ब्लाक कौड़ीराम की शैक्षणिक उन्नयन संगोष्ठी सफलतापूर्वक हुई संपन्न

मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, गोरखपुर संबद्ध अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ, ब्लाक कौड़ीराम, जनपद गोरखपुर की शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी,

वरिष्ठ शिक्षकों, उत्कृष्ट प्रदर्शन वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के सम्मान के साथ-साथ नयी कार्यकारिणी के गठन का कार्यक्रम प्राथमिक विद्यालय चारपान, कौड़ीराम, गोरखपुर के प्रांगण में हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ० प्र० प्रा० शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरे कृष्ण दूबे रहे अध्यक्षता उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार शुक्ल जी ने किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि द्वारा माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीपक प्रज्ज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् इस वर्ष सेवानिवृत्त हुयी शिक्षिका प्रेमलता सिंह कंपोजिट विद्यालय को सम्मानित किया गया।

     संगोष्ठी में सम्मानित शिक्षकों को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का उद्देश्य शिक्षक सम्मान की रक्षा करना है जिसके लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि कुछ संगठनों का उद्देश्य चंदा इकट्ठा करना रह गया है, उसके बाद वो तथाकथित शिक्षक हितैषी संगठन के पदाधिकारी शिक्षक समस्याओ को भूलकर मात्र व्यक्तिगत स्वार्थ साधते रहते हैं।

किंतु हमारा संगठन शिक्षक हित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करता रहा है और यहां उपस्थित शिक्षक वृंद इसका प्रत्यक्ष प्रमाण हैं।
  
कार्यक्रम के अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक समाज का दर्पण है। राष्ट्र का निर्माता है और ऐसे में संगठन शिक्षक हित व अधिकारों के लिए प्रतिबद्धता के साथ चट्टान की तरह अडिग खड़ा है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शिक्षकों पर शिक्षण कार्य के साथ-साथ अनावश्यक कार्यों का बोझ डाला जा रहा है वह परिषदीय विद्यालय के छात्रों व समाज को प्रभावित कर रहा है। 

हमारा संगठन शीघ्र ही अतिरिक्त कार्यों का बोझ हटवाने में अवश्य सफल होगा। अभी हाल ही में वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट पास करने का आदेश हुआ है जो अप्रासंगिक है।

हमारा संगठन ही है जो सर्वप्रथम इस अनीतिगत् टेट प्रकरण आदेश का विरोध किया व शिक्षक हित में सर्वोच्च न्यायालय पहुंचा और जीतने तक यथाशक्ति संगठन इस लड़ाई को लड़ेगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महामंत्री सुनील कुमार सिंह ने बताया कि विगत् कुछ दिनों में शिक्षक बंधुओं से जुड़ी कई समस्याओ का त्वरित रूप से समाधान कराने का कार्य किया गया है और यह कार्य अनवरत् रूप से चलता रहेगा।

आप शिक्षक बंधु हम पर विश्वास बनाए रखें हर शिक्षक की समस्या संगठन की समस्या है इस भाव के साथ संगठन आपके प्रति समर्पित है।

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अमित मिश्र ने कहा कि संगठन ने कुछ ही दिवसों में पूरे प्रदेश में भारी विश्वास अर्जित किया है और इस विश्वास और आप सभी शिक्षक बंधुओं के सहयोग से शीघ्र ही सभी समस्याओ का सर्वोचित समाधान करा दिया जाएगा।

शिक्षक बंधु गर्व के साथ अपने विद्यालयी दायित्वों का निर्वहन करें, संगठन आपके सम्मान व सुरक्षा में पाषाण समान अडिग खड़ा है, आपके एक आह्वान पर संगठन मध्यरात्रि में भी आपके सहयोग के लिए खड़ा मिलेगा।

आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक की नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन/गठन किया गया, जिलाध्यक्ष एवं जिलामंत्री द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर प्रदीप कुमार साहनी,

ब्लॉक महामंत्री वरुण दूबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उमाशंकर, कोषाध्यक्ष हरिकेश यादव संयुक्त मंत्री रमेश सिंह ,प्रचार मंत्री संदीप शुक्ल, संगठन मंत्री दुर्गेश यादव आदि निर्विरोध मनोनीत किए गये ।

मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष, जिला मंत्री समेत सभी जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने नयी निर्वाचित कार्यकारिणी को अग्रिम कार्यों हेतु माला पहना कर बधाई और शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम को जिला कार्यकारिणी से ज्ञान प्रकाश राय विवेकानंद सिंह राजकुमार अजय कुमार धर्मेंद्र सिंह और आयुष प्रताप मिश्र,

जगदम्बिका मणि त्रिपाठी, विजय बहादुर, सदानंद ने सम्बोधित किया तथा कार्यक्रम के दौरान तमाम गणमान्य लोगों में भागवतयादव, रानीशर्मा, उमाशंकर, अजय राय,

अरविंद यादव चन्द्र कान्ति समेत चारपान ग्राम प्रधान सुधा पाण्डेय एवं तमाम शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *