गोरखपुर: पांच पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म- पेट्रोल भराने उमड़ी भीड़, अफवाह ने उड़ाई नींद; सुबह से उमड़ी भीड़

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी

गोरखपुर: पांच पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म- पेट्रोल भराने उमड़ी भीड़

बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए लोगों की लाइन लगी रही। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। जबकि कहीं कहीं पुलिस की निगरानी में पेट्रोल-डीजल वितरित किया गया।

इससे पहले, बुधवार रात लगभग नौ बजे सबसे अधिक भीड़ गोलघर काली मंदिर, टाउनहॉल, रुस्तमपुर हरिहर प्रसाद मार्ग, बेतियाहाता, जंगल मातादीन पादरी बाजार, महेवा फलमंडी, विश्वविद्यालय-रेल म्यूजियम के पास पेट्रोल पंपों पर दिखी। भीड़ ज्यादा होने के चलते लोग एक से दूसरे पंप की ओर आते-जाते रहे।

पश्चिम एशिया तनाव के बीच पेट्रोल-डीजल की कमी

दरअसल, पश्चिम एशिया में संघर्ष के चलते रसोई गैस की किल्लत के बीच पेट्रोल-डीजल की भी कमी होने लगी है। बीते बुधवार की शाम तक पांच पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक खत्म हो गया। इसके बाद अफवाह ऐसी फैली कि सभी पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें लग गईं। लोग गाड़ियों में टंकी फुल कराने लगे। कई पेट्रोल पंपों के सामने सड़क पर जाम लग गया।

सुबह से उमड़ी भीड़, कई पंप बंद

बृहस्पतिवार सुबह से ही शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए लोगों की लाइन लगी रही। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया। जबकि कहीं कहीं पुलिस की निगरानी में पेट्रोल-डीजल वितरित किया गया।

मंगलवार की शाम को ही शहर में पादरी बाजार और तारामंडल स्थित दो पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म हो गया। दोनों जगहों पर बुधवार को भी पेट्रोल-डीजल नहीं मिला।

पाली (सहजनवां) में तीन पंपों पर स्टॉक खत्म

वहीं, पाली (सहजनवां) में तीन पेट्रोल पंपों पर तेल का स्टॉक खत्म हो गया। पूरे दिन अन्य जगहों पर लोगों को बड़े आराम से पेट्रोल-डीजल मिला लेकिन शाम होते ही अफवाहें फैलने लगीं कि पेट्रोल खत्म हो रहा है। इसके बाद लोग गाड़ियां लेकर पेट्रोल पंपों की ओर जाने लगे। लोग जरूरत से ज्यादा पेट्रोल अपने वाहनों में डलवाने लगे।

भीड़ इतनी बढ़ गई कि रात 10 बजे पंप बंद होने के पहले ही कई जगहों पर तेल खत्म हो गया। बेतियाहाता स्थित पंप पर रात नौ बजे पेट्रोल खत्म हो गया और उसे बंद कर दिया गया।

पेट्रोल पंप मैनेजरों का बयान

बेतियाहाता पंप के मैनेजर ने बताया कि टैंकर रास्ते में है और रात तक पेट्रोल पहुंचने की संभावना है,

जिससे सुबह से आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

काली मंदिर पेट्रोल पंप के प्रबंधक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि उनके पंप की

कुल क्षमता 12 हजार लीटर है, जिसमें से आठ हजार लीटर पेट्रोल पहले ही दिया जा चुका है और

लगभग चार हजार लीटर शेष है, जो अगले दिन तक समाप्त हो सकता है।

इसके बाद कंपनियों से नया स्टॉक मंगाया जाएगा। जल्द ही नई सप्लाई आने पर स्थिति सामान्य हो जाएगी।

वहीं जंगल मातादीन पादरी बाजार में भी पेट्रोल पंपों पर तेल समाप्त हो गया।

प्रशासन की अपील: अफवाहों से बचें, धैर्य रखें

प्रशासन ने अफवाहों से बचने की अपील करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में है, धैर्य न खोएं।

लोगों से अनुरोध किया गया है कि जरूरत के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल भरवाएं और घबराहट में स्टॉक न करें।

पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई पंपों पर निगरानी बढ़ा दी है।

प्रशासन का कहना है कि टैंकर समय पर पहुंच रहे हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी।

गोरखपुर में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाह ने लोगों की नींद उड़ा दी।

पांच पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म होने और

भीड़ उमड़ने से शहर में जाम और अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि

पेट्रोल-डीजल की कोई बड़ी कमी नहीं है और आपूर्ति जल्द सामान्य हो जाएगी।

ऐसी अफवाहों से बचना जरूरी है क्योंकि अनावश्यक भीड़ से न सिर्फ आम जनता परेशान होती है

बल्कि जरूरतमंद लोगों को भी दिक्कत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *