तरकुलहा मंदिर परिसर से शराब की दुकानों को बंद करने सहित अनेक मांगों को लेकर प्रदर्शन

gorakhpur halchal

जन क्रांति की धरती चौरी चौरा में स्थित राष्ट्र प्रसिद्ध तरकुलहा देवी मंदिर के 500 मीटर दायरे में खुलेआम बिक रहे सरकारी दारू की लगभग आधा दर्जन दुकान जिसमें देसी और मॉडल शॉप दोनों हैं,

तथा खुले में बिक रहे दो दर्जन से अधिक मांस और मुर्गे की दुकान जो खुलेआम रोड पर ही बकरों और मुर्गों को काटने का काम कर रहे हैं को तत्काल बंद करने के लिए ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

काली शंकर यदुवंशी के नेतृत्व में समर्थकों तथा स्थानीय व्यवसाईयों एवं स्थानीय लोगों के साथ प्रदर्शन किये जाने का मामला सामने आया है.

इनकी माँग है कि ऐतिहासिक चौरी चौरा मंदिर को सरकार अधिग्रहित करे और इसका ऐतिहासिक सुंदरीकरण करे ताकि इस विरासत को संजोया जा सके.

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष काली शंकर यदुवंशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिस सनातन पर सरकार गर्व करती है और अयोध्या तथा काशी का ऐतिहासिक निर्माण करती है

हम मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं की इसी तरीके से तरकुलहा देवी जो राष्ट्र प्रसिद्ध मंदिर है, उसका भी सुंदरीकरण और ऐतिहासिक निर्माण होना चाहिए. तरकुलहा मंदिर परिसर में एक धर्मशाला और कम से कम 50 सीटर शौचालय बनाया जाए

तथा मंदिर परिसर की स्वच्छता के लिए सफाई कर्मी नियुक्त किया जाए. सरकार से हमारी मांग है कि तरकुलहा देवी मंदिर का अधिग्रहण कर एक ट्रस्ट बनाया जाए और जो मंदिर का चढ़ावा आता है, उसका मंदिर के विकास के लिए उपयोग किया जाए.

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ओबीसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर संजय कुमार जायसवाल अजीत शर्मा चंदन पटेल, हिमाचल साहनी, हरीश राजभर, सचीन पासवान,

विश्वभर शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, अमरनाथ जायसवाल, राजेश जायसवाल, सोनु पासवान, जय प्रकाश सैनी, हरिओम, विष्णु तिवारी, अमीत यादव आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *