गोरखपुर: मियां बाजार स्थित इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादानशीन अदनान फारूक अली शाह उर्फ मियां साहब के साहबजादे अयान अली शाह ने इमामबाड़ा स्टेट में लगने वाले मेले का निरीक्षण किया.
इस दौरान इमामबाड़ा स्टेट के मंजूर आलम खान, इमामबाड़ा मतवालियां कमेटी के जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद महासचिव सोहराब खान समेत उन लोगों के साथ छोटे मियां साहब ने इमामबाड़ा स्टेट का दौरा किया.
बता दें कि इमामबाड़ा स्टेट में मोहर्रम के 10 दिनों तक मेला लगता है जिस्मने तमाम तरह के स्टॉल लगे होते हैं. हलवा पराठा, बच्चों के खिलौने, झूला समेत दुकानें लगी रहती हैं.
इन सभी दुकानों का आज अयान अली शाह उर्फ छोटे मियां साहब ने निरीक्षण करके यहाँ साफ सफाई रखने का विशेष निर्देश दिया है.

