योगी आदित्यनाथ की माता के निधन से गोरखपुर में शोक की लहर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

Gorakhpur Halchal

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी के 91 वर्ष की आयु में निधन की खबर से गोरखपुर में शोक की लहर है।

इस दुखद समाचार से गोरखपुर महानगर भाजपा परिवार भी मर्माहत है। शुक्रवार को बेनीगंज स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत पुण्यात्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा महानगर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है।

साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि पूज्य महाराज योगी आदित्यनाथ की माता का निधन अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।

गोरखपुर की धरती से महाराज जी का आत्मीय और आध्यात्मिक जुड़ाव है। ऐसे कठिन समय में गोरखपुर महानगर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके दुख में सहभागी है।

उन्होंने कहा कि मां का साया उठना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि पूज्य महाराज जी एवं उनके परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करें।

शोकसभा में ये रहे मौजूद

इस दौरान महानगर महामंत्री अच्युतानंद शाही, मनोज अग्रहरि, समरेन्दु सिंह, आशीष गुप्ता, पवन यादव, संतोष शुक्ला, अमृत लाल, मनीष जैन,

श्वेता श्रीवास्तव, निखिल मोटानी, सिद्धांतो घोष, सत्यम साहनी, सूरज गुप्ता, विक्की कुकरेजा, मीडिया प्रभारी राहुल साहनी, किशन गुप्ता एवं दिव्य प्रताप सिंह सहित भाजपा परिवार के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *