जेपी की पुण्यतिथि पर गरजा रेलकर्मियों का हुजूम, UPS और बोनस की सीलिंग बढ़ाने की उठी बुलंद आवाज

Gorakhpur Halchal

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की 47वीं पुण्यतिथि पर एनई रेलवे मजदूर यूनियन, यांत्रिक कारखाना मंडल के तत्वावधान में श्रद्धांजलि जुलूस निकाला गया।

यांत्रिक कारखाने से शुरू हुआ जुलूस जयप्रकाश चौक (असुरन चौक) पहुंचा, जहां रेलकर्मियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर लोकनायक जेपी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए AIRF वर्किंग कमेटी के सदस्य प्रदीप कुमार धर दुबे ने केंद्र सरकार से रेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।

उन्होंने कहा कि यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में कर्मचारियों के हित में आवश्यक सुधार किए जाएं और उत्पादकता से जुड़े बोनस (PLB) की सीलिंग लिमिट तत्काल बढ़ाई जाए, ताकि महंगाई के दौर में रेल कर्मचारियों को उनका उचित हक मिल सके।

सभा में वक्ताओं ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण के संघर्ष, लोकतांत्रिक मूल्यों और कर्मचारी हितों के प्रति उनके योगदान को याद किया। रेलकर्मियों ने जेपी के आदर्शों पर चलने और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में AIRF जोनल सेक्रेटरी ओंकारनाथ सिंह, संयुक्त महामंत्री दिलीप कुमार धर दुबे, कोषाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, केंद्रीय अध्यक्ष अतुल सिंह, मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव,

मंडल मंत्री संजय कुमार पाण्डेय सहित मुकेश कुमार मल्ल, जनार्दन प्रजापति, विनेश राय, प्रभाकर यादव, रामनारायण यादव, संजय, ओजस्वी, संतोष सिंह, विवेक, रामानंद, पवन, अंगद, राकेश यादव, अशोक और वीरेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *