गोरखपुर: जनसेवा और मानव कल्याण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा ने भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से
वार्ड नंबर-38 स्थित कान्हा उपवन नगर, महेवा छोटा टोला के विश्वेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में स्थायी प्याऊ (वाटर कूलर) का भव्य लोकार्पण किया।
मंच की महत्वाकांक्षी “अमृत धारा” योजना के अंतर्गत स्थापित यह प्याऊ अब प्रतिदिन सैकड़ों राहगीरों, श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को शीतल एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराएगा।
इस जनहितकारी सेवा परियोजना का संचालन ऐशप्रा फाउंडेशन एवं हरी प्रसाद गोपी कृष्ण सर्राफ प्रा. लि. के सौजन्य से किया गया। प्याऊ का लोकार्पण ऐशप्रा फाउंडेशन के निदेशक अनुप सर्राफ ने फीता काटकर किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। भीषण गर्मी के दौर में लोगों को ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का श्रेष्ठ उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि मारवाड़ी युवा मंच की यह पहल समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश दे रही है। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी युवा मंच, गोरखपुर शाखा के अध्यक्ष दुर्गेश बजाज,
प्रांतीय अध्यक्ष नवीन पार्लीवाल, निवर्तमान अध्यक्ष मयंक अग्रवाल, सलाहकार अभिषेक पोद्दार, सचिव संचित भालोटिया, कोषाध्यक्ष आकाश अग्रवाल,
उपाध्यक्ष अंकित अग्रवाल, रजत लाठ, अंकित पोद्दार, संयुक्त मंत्री अभिषेक केड़िया, राघव बंसल, कार्यकारिणी सदस्य नितीश अग्रवाल, गौरव चिरानिया, माधव जालान, मयंक केड़िया, प्रतीक अग्रवाल एवं आयुष लाखोटिया सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।


