गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकूबाजी और मारपीट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई किया है।
तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने मामले के दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट और चाकूबाजी का रूप ले लिया।
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपियों की तलाश में जुटी थी।
इसी क्रम में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

