गोरखपुर में डांडिया-गरबा महोत्सव की धूम, 500 से अधिक महिलाओं ने लिया हिस्सा

Gorakhpur Halchal

ओम फिटनेस योग संस्थान के तत्वावधान में आयोजित तीसरे निशुल्क गोरखपुर डांडिया-गरबा महोत्सव में 500 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

रंग-बिरंगे परिधानों, पारंपरिक संगीत और डांडिया-गरबा की प्रस्तुतियों से पूरा आयोजन उत्साह और उमंग से सराबोर रहा।
आयोजक योगी धर्मेश्वर (डॉ. धर्मेंद्र प्रजापति) ने कहा कि

इस महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं को तनाव से राहत, स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक एकता और भारतीय संस्कृति से जोड़ना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निशा किन्नर का स्वागत किया गया।

वहीं, एंकर मनोरमा, श्वेता साहनी और तरुणा चेतनानी ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन में 151 से अधिक लोगों को उपहार भी दिए गए।

महोत्सव को सफल बनाने में जय अम्बे ज्वैलर्स, आर.एन. शेयर, राजकीय उद्यान विभाग, पॉल मोबाइल, एपी सिल्वर और ओम फिटनेस योग संस्थान के योग साधकों का सहयोग रहा।

आपको बताते चलें कि यह संस्थान पिछले नौ वर्षों से योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के जरिए समाजसेवा कर रहा है। लोगों को निरोगी बनाना ही अन्तिम उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *