शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन आज, सीएम योगी करेंगे शिक्षक समाज से संवाद

Gorakhpur Halchal

गोरखपुर। शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार, 12 अक्टूबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर के

दिग्विजयनाथ पार्क में सुबह 10 बजे शिक्षक बंधुओं के साथ संवाद करेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।

रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने जनसभा स्थल का निरीक्षण कर मंच, बैठक व्यवस्था और आवागमन सहित अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विनोद राय ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की यह जनसभा शिक्षक समाज से संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

शिक्षक राष्ट्र निर्माण और नई पीढ़ी के भविष्य को दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शिक्षक समाज के सम्मान, हितों और अपेक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध है।

उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षक समुदाय भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के समर्थन में एकजुट होकर उन्हें भारी बहुमत से विधान परिषद भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि जनसभा को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ जुटे हुए हैं।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने शिक्षक बंधुओं,

विद्यालयों के प्राचार्यों एवं प्रबंधकों से अधिक से अधिक संख्या में जनसभा में पहुंचने की अपील की। साथ ही पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं संभालने का आह्वान किया।

ये पदाधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, युधिष्ठिर सिंह, रणजीत राय बड़े, कृष्ण गोपाल जायसवाल,

क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी, हरिकेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी और सह मीडिया प्रभारी चंदन आर्या सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *