गोरखपुर करेगा ऐतिहासिक इस्तकबाल! आमीना गर्ल्स इंटर कॉलेज की कमान संभालेंगे एडवोकेट शमशाद राईन

गोरखपुर: शहर शिक्षा, सामाजिक एकता और इंसानी खिदमत के प्रति समर्पित एक नई शुरुआत का गवाह बनने जा रहा है।

आमीना गर्ल्स इंटर कॉलेज के नवनियुक्त प्रबंधक एडवोकेट शमशाद आलम राईन 28 जुलाई को पूर्वाह्न 11:30 बजे बहरामपुर स्थित कॉलेज में विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।

उनके आगमन को लेकर शहर के सामाजिक, शैक्षिक और धार्मिक संगठनों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। एडवोकेट शमशाद आलम राईन का कार्यभार ग्रहण केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं,

बल्कि बेटियों की शिक्षा को नई दिशा देने और संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की शुरुआत माना जा रहा है। शहर के विभिन्न संगठनों ने उनके स्वागत के लिए भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां पूरी कर ली हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद पादरी बाजार स्थित दायर-ए-मुहर्रम विला में इमामचौक मुतवल्ली एक्शन कमेटी के तत्वावधान में उनका नागरिक सम्मान किया जाएगा।

कमेटी के संरक्षक खैरूल बशर और अध्यक्ष अब्दुल्लाह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में शहर की अनेक सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक हस्तियां मौजूद रहेंगी।

इसके बाद अयशा हार्ट केयर सेंटर और रॉयल आई केयर सेंटर में भी उनके सम्मान में विशेष समारोह आयोजित होंगे।

29 जुलाई को ऑल इंडिया उर्स कमेटी की ओर से रायगंज में नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष मुहम्मद रज़ा लड्डन खान की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में

विभिन्न वर्गों के लोग एडवोकेट शमशाद आलम राईन को शुभकामनाएं देंगे और उनके सफल कार्यकाल की कामना करेंगे।

आयोजकों का कहना है कि यह सम्मान किसी पद का नहीं, बल्कि शिक्षा, सामाजिक सौहार्द और समाज सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है।

लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में आमीना गर्ल्स इंटर कॉलेज शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और बेटियों की तालीम, तरक्की तथा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *