‘विश्व युवा कौशल दिवस’ पर मेगा रोजगार मेले में बरसीं नौकरियां, 317 युवाओं को मिला ऑफर लेटर!

गोरखपुर: व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के अंतर्गत उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) के

संयुक्त तत्वावधान में ‘विश्व युवा कौशल दिवस’ के अवसर पर एक भव्य और वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

चरगांवा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में सजे इस मेले में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मेले का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक महेंद्र पाल सिंह के कर-कमलों द्वारा किया गया।

​बेरोजगार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के साथ आयोजित इस मेले में कुल 1200 रिक्तियों के सापेक्ष लगभग 1085 युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया।

इसमें आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों, कौशल विकास मिशन के प्रशिक्षित युवाओं समेत बड़ी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया।

मेले में देश-प्रदेश की 11 नामी-गिरामी कंपनियों ने शिरकत की, जिनमें: ​टाटा मोटर्स, एल.आई.सी.,डिस्टिल एजुकेशन प्रा. लि., लाइनेज पावर प्रा. लि.,

यूनिक सॉल्यूशन प्रा. लि., ब्लिंकिट, शैडोफैक्स ​हेल्थकेयर क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां 735 युवाओं का इंटरव्यू, 317 को तुरंत मिला रोजगार

दिनभर चली चयन प्रक्रिया में कंपनियों के नियोक्ताओं द्वारा कुल 735 युवाओं का कड़ा साक्षात्कार लिया गया। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 317 युवाओं को तत्काल रोजगार से जोड़ा गया।

चयनित युवाओं को कंपनियों द्वारा 10,000 रुपये से लेकर 18,000 रुपये प्रति माह तक के आकर्षक जॉब ऑफर दिए गए।

विधायक महेंद्र पाल सिंह ने अपने हाथों से चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिसे पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

“आज का यह वृहद रोजगार मेला प्रदेश सरकार और व्यवसायिक शिक्षा विभाग की युवाओं को हुनरमंद बनाने और उसके बाद उन्हें सीधे रोजगार से जोड़ने की मजबूत प्रतिबद्धता का जीता-जागता प्रमाण है।”
—महेंद्र पाल सिंह, माननीय विधायक

​इस मेगा रोजगार मेले को सफल बनाने में गोरखपुर मंडल के संयुक्त निदेशक एस.एन. राम, जिला समन्वयक व प्रधानाचार्य संतोष कुमार श्रीवास्तव, जिला कौशल प्रबंधक शशिकान्त मौर्य एवं विकास त्रिपाठी,

राजकीय आई.टी.आई. बांसगांव के रामानुग्रह यादव, कार्यदेशक राकेश कुमार, और जिला कार्यक्रम प्रबंधक आलोक शर्मा सहित सभी ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधकों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *