गोरखपुर में कच्ची शराब के ठिकाने पर छापा! 6 लीटर अवैध शराब बरामद, महिला गिरफ्तार

Gorakhpur Halchal

गोरखपुर। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, परिवहन और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग का अभियान लगातार जारी है।

इसी क्रम में शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने थाना गुलरिहा क्षेत्र के जंगल डुमरी नंबर-1 में छापेमारी कर लगभग 6 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। मौके से एक महिला अभियुक्ता को भी गिरफ्तार किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर शाम करीब 4:10 बजे आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 कैंपियरगंज एवं अतिरिक्त प्रभार सेक्टर-2 एस.एन. वर्मा ने अपनी टीम तथा पुलिस चौकी जंगल डुमरी नंबर-2 की पुलिस टीम के साथ संयुक्त रूप से संदिग्ध स्थल पर दबिश दी।

इस दौरान टीम को करीब 6 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई और मौके से एक महिला को पकड़ लिया गया। मामले में थाना गुलरिहा में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया है।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *