बलिया में 28 वर्षीय दरोगा संदीप कुमार प्रजापति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, छह महीने के बच्चे के सिर से उठा पिता का साया

Gorakhpur Halchal

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में तैनात 28 वर्षीय उपनिरीक्षक संदीप कुमार प्रजापति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उन्होंने सारनाथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। मूल रूप से संतकबीर नगर जिले के रहने वाले संदीप कुमार प्रजापति उत्तर प्रदेश पुलिस में उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

वर्ष 2023 में उनकी पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी। महज 28 वर्ष की उम्र में असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

दो दिन पहले हुआ था थाने में तबादला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार प्रजापति की तैनाती बलिया जिले के चितबड़ागांव थाने में थी।

दो दिन पहले ही उनका स्थानांतरण चितबड़ागांव थाने से पकड़ी थाने में किया गया था। इसी बीच सारनाथ एक्सप्रेस के सामने कूदकर जान देने की घटना सामने आई।

परिवार में मां, पत्नी और छह महीने का बच्चा

संदीप कुमार के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। परिवार में उनकी मां, पत्नी और महज छह महीने का मासूम बच्चा है। परिवार के लिए यह घटना बेहद दुखद है।

जिस बच्चे ने अभी ठीक से अपने पिता को पहचानना भी शुरू नहीं किया था, उसके सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया।

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

फिलहाल संदीप कुमार प्रजापति द्वारा यह आत्मघाती कदम उठाने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि और विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।

यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि घटना से पहले उनकी मानसिक स्थिति कैसी थी और किसी तरह का दबाव या व्यक्तिगत परेशानी थी या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *