छठ पूजा पर कुचिया मठिया में पहली बार लगेगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रीन जूस का भी होगा वितरण; योगाचार्य योगी धर्मेश्वर की अनूठी पहल

Gorakhpur Halchal

कुशीनगर। छठ महापर्व के पावन अवसर पर जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय पहल होने जा रही है।

योगाचार्य योगी धर्मेश्वर (डॉ. धर्मेंद्र प्रजापति) की ओर से उनकी जन्मभूमि कुचिया मठिया में पहली बार निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

खास बात यह है कि शिविर में पहुंचने वाले ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को निःशुल्क ग्रीन जूस भी वितरित किया जाएगा।

योगाचार्य योगी धर्मेश्वर के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में घुटनों का दर्द, कमर दर्द, सर्वाइकल सहित विभिन्न शारीरिक समस्याओं से परेशान लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श और चिकित्सा संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

दो दिनों तक चलेगा स्वास्थ्य सेवा अभियान

आयोजकों के अनुसार, छठ पूजा के अवसर पर आयोजित इस विशेष स्वास्थ्य शिविर का कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा।

इसमें ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के महत्व की जानकारी भी दी जाएगी।

शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार है:
15 नवंबर 2026, रविवार: शाम 3 बजे से।
16 नवंबर 2026, सोमवार: सुबह 4 बजे से।

अपनी जन्मभूमि में सेवा का संकल्प

योगाचार्य योगी धर्मेश्वर का उद्देश्य अपनी जन्मभूमि के ग्रामीणों तक स्वास्थ्य जागरूकता और योग से जुड़ी सुविधाएं पहुंचाना है।

उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श का लाभ उठाएं और इस जनसेवा अभियान की जानकारी दूसरे लोगों तक भी पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *