गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे मजदूर यूनियन (NERMU) के केंद्रीय कार्यालय, गोरखपुर में ऑल इंडिया रेलवे पेंशनर्स वेलफेयर फेडरेशन (AIFR) के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
महामंत्री वसंत लाल चतुर्वेदी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
समारोह में वक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी रेलवे पेंशनर्स एवं कर्मचारियों के हितों, अधिकारों और कल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी।
साथ ही संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। समारोह में डी.डी. विश्वकर्मा और अजय गुप्ता को उपाध्यक्ष, प्रदीप कुमार धर दुबे को महामंत्री,
वसंत लाल चतुर्वेदी एवं दिलीप कुमार धर दुबे को सहायक महामंत्री, संजीव कुमार भद्र एवं विनोद धर दुबे को संगठन मंत्री तथा सत्येन्द्र श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष चुने जाने पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पदाधिकारियों और सदस्यों जैसे AIFR के जोनल सेक्रेटरी ओंकारनाथ सिंह, उपाध्यक्ष अतुल सिंह, कोषाध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव, मंडल मंत्री (कारखाना) संजय कुमार पाण्डेय,
जिला कार्यकारिणी सदस्य गोरखपुर संदीप श्रीवास्तव सहित मुकेश कुमार मल्ल, संजय मालवीय, प्रवीण चौधरी और इंद्रेश समेत कई अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं रेलवे पेंशनर्स मौजूद रहे।

