सर्वोदय हॉल बना फैशन और संस्कृति का संगम; तीन पीढ़ियों ने एक साथ रैंप पर बिखेरा जलवा

गोरखपुर: शहर के नेपाल क्लब स्थित सर्वोदय हॉल में एक भव्य और स्मरणीय ‘साड़ी कैटवॉक शो’ का आयोजन किया गया।

भारतीय नारी की पहचान, गरिमा, सौंदर्य और व्यक्तित्व की प्रतीक साड़ी की महत्ता को रेखांकित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में परंपरा और आधुनिकता का अनोखा संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण: शो को बेहद दिलचस्प और आकर्षक बनाने के लिए कई खास राउंड्स रखे गए थे, जिसने दर्शकों का मन मोह लिया:

👑 स्टेट्स एवं एलीगेंस राउंड: इसमें प्रतिभागियों ने अपनी गरिमा और ग्लैमरस अंदाज़ से रैंप पर जलवा बिखेरा 📜 साड़ी से जुड़ी खट्टी-मीठी यादें: संस्था की पूर्व अध्यक्षों ने अपनी जीवन की खास साड़ियों और उनसे जुड़ी भावुक स्मृतियों को मंच पर साझा किया।

तीन पीढ़ियों का संगम: इस विशेष राउंड में दादी/नानी, मां और बेटी ने एक साथ रैंप वॉक कर भारतीय पारिवारिक मूल्यों और साड़ी की अमर परंपरा को जीवंत कर दिया।

भारत के रंग, साड़ियों के संग: देश के विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध पारंपरिक साड़ियों की भव्य प्रदर्शनी भी इस शो का मुख्य केंद्र रही।

इस कार्यक्रम में अनेक अतिथियों की रही गरिमामयी मौजूदगी रही जिसमें शहर की कई प्रतिष्ठित हस्तियों और समाजसेवियों ने शिरकत किया।

मुख्य रूप से ​अंजू चौधरी (पूर्व महापौर), सावित्री दास, चारू चौधरी (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य महिला परिषद) इनके अलावा संस्था की पूर्व अध्यक्षाएँ—सुधा मोदी, नसरीन, शाहला, सरिता, उषा, डॉ. शालिनी एवं कई अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अतिथियों ने शो की भव्यता, रचनात्मकता और सुंदर प्रस्तुतिकरण की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

पूर्व महापौर और अन्य अतिथियों ने इस सफल व शानदार आयोजन के लिए अध्यक्षा डॉ. दिशा चौधरी और सचिव सोनी राय सहित पूरी आयोजक टीम को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *